पीलीभीत, जून 5 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी एक महिला ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र मुशीलाल निवासी जनकपुरी कस्बा व थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खारी से सन 2021 मे तय की थी। रोक व टीका में एक सोने की चैन व 51 हजार रुपये नगद व उपहार दिये थे। 25 अप्रैल 2023 को उक्त लोग गोद भराई करने आए थे। तब उसने एक सोने की अंगुठी व खाने पर डेढ़ लाख रुपये खर्च किए थे। गोद भराई के बाद उसने शादी करने की बात मुंशीलाल उनकी पत्नी कमला देवी पुत्र राजेन्द्र कुमार से कहा तो उक्त लोगों ने सात लाख रुपये नगद और कार की मांग करना शुरू कर दी। दहेज न देने पर शादी करने से इंकार कर दिया। दबाव बनाने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.