समस्तीपुर, मार्च 17 -- सिंघिया। रोसड़ा सिंघिया मुख्यपथ एसएच 88 सड़क के केल्हुआ घाट पश्चिम ढाला पर सोमवार की सुबह कार और टैंपो के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें एक ही गांव के चार महिलाएं व एक बच्चा समेत आठ लोग घायल हो गये। सभी घायलों को चौकीदार भूपन पासवान के द्वारा निजी वाहन से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान लिलहौल गांव के दया राम मुखिया, रेवती देवी, सीता देवी, मदन पासवान, समतोला देवी, सुनीता देवी, राहुल मुखिया तथा उसका पुत्र के रूप में हुई। घायलों में सीता देवी,मदन पासवान तथा समतोला देवी को डीएमसीएच रेफर कर दिया। वही राहुल मुखिया,सुनीता देवी तथा उसके दुधमुंहे बच्चे को इलाज के लिए रोसड़ा भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि जांच कर अगली करवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.