शाहजहांपुर, फरवरी 2 -- शाहजहांपुर पुवायां रोड पर रविवार सुबह ऑटो और चार पहिया वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वही कई यात्री घायल हो गए। शाहजहांपुर से पुवायां आ रहे एक ऑटो को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में टेंपो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर के मोहल्ला तकिया निवासी रंजीत पुत्र अमर सिंह टेंपो चलाता है। रविवार की सुबह करीब चार बजे वह शाहजहांपुर से सवारियां लेकर पुवायां की ओर आ रहा था। जैसे ही टेंपो कोरोकुइयां गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी। चार पहिया वाहन की रफ़्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो में सवार मिथुन पुत्र राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.