जौनपुर, फरवरी 24 -- मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर मिर्जवापुर गांव के पास सोमवार की सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर बिरवा नदी में गिर गयी। चालक सहित तीन लोग सवार थे। दो घायलों को कोतवाली पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जबकि चालक लापता हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 35 वर्षीय बाकू सिंह पुत्र प्रेम लाल सिंह एवं 30 वर्षीय सोनू पुत्र नबादेवनाथ निवासीगण कुड़ी, थाना खड़ीबाड़ी,जनपद दार्जिलिंग (बेस्ट बंगाल) प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने के लिए आए थे। यहां पर स्नान करने के बाद किराए की कार में सवार होकर घर वापस जा रहे थे। मिर्जवापुर गांव के पास बिरवा नदी के पुल पर चालक कार लेकर नदी में गिर गया। कार कई चक्कर पलटती रही। घटना को देख राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.