संतकबीरनगर, फरवरी 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के तीनों थाने पुलिसिया कार्रवाई में बस्ती रेंज में टॉप थ्री में शामिल हैं। डीआईजी संजीव त्यागी द्वारा रेंज के तीनों जनपदों के थाना प्रभारियों और सीओ के कार्यो की 22 बिंदुओं पर किए मूल्यांकन में यह तथ्य सामने आया है। यहीं नहीं संतकबीरनगर के तीनों सर्किल को भी टॉप थ्री में जगह मिली है। वैसे तय पैमाने पर प्रभावी कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले एसओ सावधान हो जाएं, अन्यथा उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है। डीआईजी संजीव त्यागी ने रेंज के सभी 37 थाने के थानेदारों और 12 सर्किल के सीओ को बेहतर पुलिसिंग की ओर अग्रसर करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया है। दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में रेंज के बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के थाना प्रभारियों और सीओ के कार्यों का 22 बिंदुओं पर मूल्य...