मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- नगर पालिका के मेरठ रोड स्थित कम्पनी बाग में काटे गए हरे भरे पेडों के कटाने के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर भाजपा सभासद राजीव शर्मा हाईकोर्ट में पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। जिसमें नगर विकास सचिव, डीएम, एडीएम प्रशासन, चेयरपर्सन, नगर पालिका ईओ और परियोजना प्रबंधक सहित छह लोगों को पार्टी बनाया गया है। मेरठ रोड पर स्थित कम्पनी बाग में काटे व उखाडे गए हरे भरे पेडों के मामले ने तूल पकड लिया है। 13 अक्टूबर 2025 की सुबह कम्पनी बाग में प्रात: भ्रमण के लिए पहुंचे लोगों ने देखा कि कई हरे-भरे पेड़ जड़ से उखड़े पड़े हैं। उसी दिन यह मामला सभासद राजीव शर्मा के द्वारा बोर्ड बैठक में उठाया गया। वहीं जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर ईओ डा. प्...