अररिया, जनवरी 7 -- अररिया वरीय संवाददाता अररिया जिले के 95 लापरवाह निजी स्कूलों व मदरसों पर कार्रवाई की तलवार लटक गयी है। इन संस्थानों के यू डायस कोड एवं प्रस्वीकृति कोड निरस्त हो सकती है। इसको लेकर शिक्षा विभाग सख्त है। डीईओ ने इन स्कूलों व मदरसों के प्रधानों को अल्टीमेटम दिया है। दरअसल शिक्षा विभाग के यू डायस पोर्टल पर इन विद्यालयों में कक्षा वन में बच्चों का नामांकन शून्य दिखा रहा है। शिक्षा विभाग इसे शिक्षा अधिकार अधिनियम का घोर उल्लंघन माना है। बहरहाल डीईओ संजय कुमार ने इस विद्यालयों के प्रधानों से पहली कक्षा में शत प्रतिशत बच्चों कर यू डायस पोर्टल पर प्रविष्टि पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। डीईओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें बाध्य होकर इन विद्यालयों की यू डायस कोड एवं प्रस्वीकृति कोड निरस्त करनी पड़ेगी। आदेश जारी ह...