समस्तीपुर, मार्च 30 -- समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना में पदस्थापित दारोगा अनोज कुमार पांडेय का पैसे के लेने-देन को लेकर वायरल ऑडियो क्लिप मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आडियो क्लिप मामले में रोसड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक से जांच कराई गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला सत्य पाया गया जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। वहीं निलंबित दरोगा अनोज कुमार पांडेय का मुख्यालय पुलिस लाइन समस्तीपुर निर्धारित किया गया है। बता दें की वायरल ऑडियो में दारोगा किसी केस में मदद करने के नाम पर घूस की मांग रहा था। जिसमें महिला 1500 रूपया देने की बात कहती है, लेकिन दरोगा 6 हजार से कम नहीं लेने की बात करते दिख रहे है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.