अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के काम में राजस्व विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया। इसको लेकर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने डीएम को शिकायत की है। रेलवे के विशेष कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई ज़मीन के कागज़ात में सुधार नहीं होने के कारण मामला पिछले दो सालों से लंबित चल रहा है। तहसील कोल के अंतर्गत आने वाले 16 गांवों की खतौनी में ज़मीन का रकबा अब भी गलत दर्ज है। संपर्क करने के बावजूद इन त्रुटियों को ठीक नहीं किया गया है। विशेष रूप से 5 गांवों में ज़मीन का नामान्तरण रेलवे के नाम पर होना बाकी है। घासीपुर, सलेमपुर माफी, इब्राहिमपुर, रूस्तमपुर अखन और लेखराजपुर शामिल हैं। डीएफसीसीआईएल के सहायक परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.