मिर्जापुर, मई 31 -- मिर्जापुर,संवाददाता। ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने के कार्यों को पिछले दिनों में डिफाल्टर ग्राम पंचायतों की हुई समीक्षा बैठक के बाद मझवां विकास खंड के ग्रामपंचायत चकिया की ग्राम प्रधान सीता पटेल को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टिकरण मांगा गया है। डीपीआरओ संतोष कुमार ने जारी नोटिस में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, आयुष्मान कार्ड एवं सरकार की ओर से संचालित महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया है। डीपीआरओ ने साक्ष्यों के साथ सात दिनों में लिखित रूप से जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि संतोष जनक जवाब न देने पर कर्तव्यों के पालन में चूक एवं प्रथम दृष्टया वित्तीय और अन्य अनियमितताओं में दोषी पाये जाने के आरोप में पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.