देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून। मार्च के महीने के वेतन के लिए तरस रहे परिवहन आयुक्त मुख्यालय के परेशान कर्मचारियों ने सोमवार को बांहे चढ़ाई तो अफसरों ने तीन घंटे की भीतर ही वेतन जारी कर दिया। मुख्यालय की डीडीओ सहायक परिवहन आयुक्त अनीता चमोला के देहरादून आरटीओ-ई पद पर तबादले की वजह से मुख्यालय में आठ अप्रैल से कोई डीडीओ ही नहीं था। कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार शुरू करते ही अफसरों ने आननफानन में डीडीओ से आदेश करवार वेतन जारी कराया। उत्तराखंड परिवहन मुख्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष चंद्रा ने बताया कि डीडीओ का निर्धारण न होने की वजह से मुख्यालय के 90 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा था। सभी कर्मचारी अल्पवेतन भोगी कर्मचारी है। वेतन न मिलने की वजह से सभी के घरों में मुश्किल हालात पैदा हो गए थे। आज सुबह कर्मचारी कार्यबहिष्कार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.