सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कार्य परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं संस्थागत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय में कार्यरत 19 सहायक आचार्यों को लेवल-10 से लेवल-11 में व तीन एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुलपति प्रो. कविता शाह, कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव, वित्त अधिकारी रामेंद्र मौर्य, कला संकायाध्यक्ष प्रो. नीता यादव, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. प्रकृति राय, कुलानुशासक प्रो. दीपक बाबू सहित कार्य परिषद के सदस्य पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरुद्ध सिंह, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. बृजेश त्रिपाठी, प्रो. एसपी सिंह एवं अन्य सदस्य ...