बोकारो, मई 2 -- बोकारो। आज के विद्यार्थी कल के सितारे हैं। ये सितारे ही कल अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी चमक बिखेरेंगे। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे जीवन में नियमित बने रहे। अपने काम, लक्ष्य और अपनी पढ़ाई के प्रति पूरे समर्पण-भाव से नियमितता बनाए रखेंगे, तो निश्चय ही सफलता आपके कदम चूमेगी। उक्त बातें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)- 4 वं राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) के समादेष्टा मुकेश कुमार (भापुसे) ने कहीं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो की प्राथमिक इकाई में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के उपरांत बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत उपस्थिति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित करती है, क्योंकि स्वस्थ बच्चे ही रोज विद्यालय आ सकते हैं। श्री कुमार ने सत्र 2024...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.