सिद्धार्थ, मई 15 -- सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ.राजा गणपति आर ने गुरुवार को पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय टड़िया बाजार में पाईप पेयजल की सुविधा, शौचालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, मल्टीपरपज हाल एवं पुस्तकालय निर्माण कार्य व मुख्य चिकित्सा कार्यालय के पीछे बने एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्य चिकित्सा कार्यालय के पीछे बने एएनएम सेंटर को हैंडओवर कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.