प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में विकास कार्य कराए जाएं। प्रधानमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय के निर्माण में कहीं कमी मिली तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये बातें बिहार ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक करते हुए सतीश कुमार उपनिदेशक पंचायती राज ने कही। उप निदेशक पंचायती राज सतीश कुमार ने एडीओ पंचायत, पंचायत सचिवों, खंड प्रेरकों के बीच समीक्षा करते हुए फेमिली आईडी व कामन सर्विस सेन्टर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि यह कार्य ग्राम पंचायत के कार्यालय होना चाहिए। गांव की जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। जनता का धन और समय बचाने को ही ग्राम सचिवालय की परिकल्पना की गई, जिससे जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। एडीओ पंचायत विमलेश मिश्र ने उपनिदेशक पंचायतीराज का अभिनंदन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.