विकासनगर, अक्टूबर 8 -- सेलाकुई। सहसपुर ब्लॉक में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बाबत उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकास कार्यों में उनका पूरा सहयोग रहेगा। सभी कार्य पारदर्शिता से होने चाहिए। कार्यों में शिकायत की संभावना नहीं होनी चाहिए। इस दौरान बीडीसी मेंबर रविंद्र सिंह रमोला, धीरेंद्र चौधरी, सूरज चौधरी, कालूराम, पंकज मेहता और फरीद राम सिंह के अलावा बीडीओ मुन्नी शाह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.