हरिद्वार, सितम्बर 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। आबकारी विभाग कार्यालय में तैनात अनुसेविका ने एक व्यक्ति पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता, छेड़खानी और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। सिडकुल थाना इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि आठ सितम्बर को दोपहर साढ़े तीन बजे रोहिताश शर्मा नामक व्यक्ति किसी कार्य से कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय कार्य संपन्न करने के बाद वह बाहर चले गये, लेकिन कुछ देर बाद पुनः लौटे और अभद्र व्यवहार करने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.