बहराइच, अगस्त 12 -- तेजवापुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तेजवापुर में सोमवार दोपहर 12 बजे तक प्रभारी सीडीपीओ कार्यालय नहीं पहुंची। उनकी कुर्सी खाली पड़ी रही। यहां रैपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रभारी सीडीपीओ से मिलने आई थी। सीडीपीओ के न मिलने से लौट गई। उन्होंने बताया कि कार्यालय आने पर सीडीपीओ नहीं मिलतीं। कार्यालय में मौजूद एक बाबू ने बताया कि सीडीपीओ कोर्ट के काम से लखनऊ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...