पलामू, दिसम्बर 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में जनता दरबार में आये लोगों की समस्याएं सुनी। तरहसी थाना के चैता गांव से आए संतोष कुमार पासवान ने बताया कि उनके पिता के देहांत के पश्चात 2015 में अनुकंपा के आधार पर उनकी नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति के समय उनकी जन्मतिथि 10 अप्रैल 1995 अंकित है जो की सही भी है, लेकिन कार्यालय ने जन्मतिथि 11 फरवरी 1992 कर दिया गया जो कि गलत है। जन्मतिथि में अंतर होने के कारण उनका वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। 2016 से लेकर अबतक वेतन बंद है। उन्होंने कहा कि वेतन बंद रहने के कारण परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। जनता दरबार में विश्रामपुर अंचल से जुड़े लगातार शिकायतों पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए अंचल कार्यालय के कार्यों की अलग से समीक्षा करने का निर्णय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.