सहरसा, फरवरी 5 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नवहट्टा प्रखंड कार्यालय में महीनों से कार्यालय कार्य के नाम पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति किए जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। आरोप है कि प्रतिनियुक्त शिक्षक विद्यालय से मुक्त रहकर निजी व्यवसाय एवं घरेलू जीवन का आनंद ले रहे हैं, जबकि विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी के कारण शैक्षणिक व्यवस्था चरमरा गई है। प्रखंड कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश के आधार पर महिला एवं पुरुष शिक्षकों को विद्यालयों से बाहर रखा गया है। कई शिक्षक कार्यालय में प्रतिनियुक्ति के बावजूद न तो कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होते हैं और न ही विद्यालयों में योगदान दे रहे हैं। प्रखंड के कई विद्यालयों में शिक्षकों के अभाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक-एक विद्यालय में मात्र दो या तीन शिक्षकों के सहारे पांच कक्षाओं का संचा...