पलामू, फरवरी 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने योगदान लेने के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने कार्यालय भवन में संचालित विभिन्न दफ्तरों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने संबंधित विभागों में काम की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यालयों में जवाबदेही एवं अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने भी शुक्रवार को आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पलामू जिले के सामाजिक सुरक्षा के उप-निदेशक पीयूष और पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने शुक्रवार को भी शिष्टाचार मुलाकात की। प्रमंडलीय आयुक्त ने आयुक्त भवन में संचालित कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से लंबित मामलों, प्राप्त आवेदनों तथा उनके निष्पादन की स्थिति के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.