जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- हुलासगंज, निज संवाददाता राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सभागार में कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण निषेध एवं प्रतितोष अधिनियम 2013 एवं सी बॉक्स पोर्टल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मियों ने भाग लिया तथा इस संबंध में विशेष जानकारी ली। इस कार्यशाला को सफल बनाने में प्रो सुजाता कुमारी, पूनम वर्मा, माधुरी सिंह, डॉ अली अकबर, प्रोफेसर सुधीर कुमार, अवनीश कुमार, अक्षय कुमार, कुमार गौतम एवं मोहम्मद फिरदौस अख्तर ने भाग लिया। फोटो- 23 दिसंबर जेहाना- 11 कैप्शन- जिले के हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक व छात्र।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...