पिथौरागढ़, अगस्त 29 -- पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद में कार्यशाला शाखा के चुनाव हुए। रोडवेज वर्कशॉप में मोहन सिंह भंडारी,सुंदर लाल,दीपक कठायत की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें गणेश सिंह बोहरा को कार्यालय शाखा अध्यक्ष व विजय सिंह बिष्ट को शाखामंत्री चुना गया। प्रमोद तिवारी को कोषाध्यक्ष, महेश जोशी को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रदीप जोशी,आनंद सिंह को संयुक्त मंत्री,जगदीश अग्रवाल को संगठन मंत्री,सुंदर सिंह कोरंगा को क्षेत्रीय सदस्य चुना गया। गणेश लाल को संप्रेक्षक, महेंद्र सिंह भंडारी, मनी राम, सुनील जोशी, दीवान सिंह मेहता, रविंद्र बेलाल, हीरा सिंह, दीपक कोहली, ललिता निखुर्पा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। कार्यालय शाखाध्यक्ष गणेश व मंत्री विजय ने संगठन हित में कार्य करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...