गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली स्थित सन वैली इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विश्व लिवर दिवस पर कार्यशाला हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित कथक नृत्यांगना नलिनी अस्थाना और कमलिनी अस्थाना रहीं। छात्रों ने शराब से लिवर को होने वाले नुकसान पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। इसके बाद डॉ. तेजल, डॉ. बरुन और डॉ. राजेश डे ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। कार्यशाला का आयोजन मैक्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति गोयल ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.