मऊ, फरवरी 9 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। विजय स्तंभ चौक स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालयों की बुनियादी आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ कलाधर पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने के लिए पंचायत और विद्यालय प्रशासन के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। जहां भी संसाधनों या सुविधाओं की कमी है, वहां ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालें, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.