बरेली, सितम्बर 8 -- विश्व आयुर्वेद परिषद की तरफ से रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय चिकित्सा गुरुकुलम कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदा, नई दिल्ली के पंचकर्म विभागाध्यक्ष प्रो. अनंत राम शर्मा ने किया। उन्होंने त्वचा रोगियों में संशोधन चिकित्सा वमन कर्म का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। पंचकर्म विशेषज्ञ प्रो. उमा शंकर निगम ने पंचकर्म चिकित्सा की विभिन्न प्रमुख विधियों -शिरोपिचु, शिरोधारा, उद्वर्तन, पत्र पिंड स्वेदन, जानू बस्ती, उरो बस्ती एवं कटि बस्ती का रोगियों पर लाइव प्रदर्शन किया। द्वितीय सत्र में उन्होंने पंचकर्म चिकित्सा के सैद्धांतिक पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। जीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, पिलखुआ की प्रो. प्रतिभा सीके ने बंध्याकरण की समस्या में उत्तर बस्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.