बेगुसराय, जुलाई 25 -- बखरी,निज संवाददाता। नगर के मक्खाचक स्थित केवायपी केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान तथा चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बखरी, चेरियाबरियारपुर एवं साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। चुनावी सफलता में बूथ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनना तय है। भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राश...