बलिया, मई 13 -- बलिया, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान (अयोध्या) की ओर से ग्रीष्मकालीन रामायण कार्यशाला का आयोजन शहर से सटे माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हो रहा है। सात दिवसीय इस आयोजन का आगाज सोमवार को हुआ। सांस्कृतिक मंत्रालय के आशुतोष द्विवेदी व एडूलीडर्स यूपी ग्रुप के प्रदेश संयोजक डॉ. सर्वेस्ट मिश्र के सहयोग से हो रही इस कार्यशाला में रामचरित मानस गायन एवं वाचन, रामायण क्ले मॉडल, रामायण मुख सज्जा एवं मुखौटा, रामलीला, रामायण चित्रकला तथा वेद गान व वेद सामान्य ज्ञान का आयोजन होगा। बताया जाता है कि यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 75 जनपदों में किया जा रहा है। बलिया में इसके लिए नागाजी विद्यालय माल्देपुर को चुना गया है। यहां रामायण गायन व वाचन की कार्यशाला होगी। इसका मुख्य उद्द...