मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सदर अस्पताल स्थित जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय डाटा हैंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. फैजउद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में सभी ब्लॉक मानिटर एवं डाटा ऑपरेटर शामिल हुए। इस दौरान डाटा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एचएमआईएस पोर्टल पर सही सही डाटा का संधारण करने की बात प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा कही गई। कार्यशाला को जिला मानिटरिंग एवं एवोल्यूशन आफिसर शशिकांत कुमार और यूनिसेफ के अमित कुमार ने भी संबोधित किया। स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था यूएनडीपी के सुधाकर कुमार, पीसीआई इंडिया के मो.राशिद, जेएसआई के अमित कुमार, जिला कार्यालय के डाटा ऑपरेटर मुन्ना कुमार द्वारा भी सभी डाटा इंट्री ऑपरेटरों को पोर्टल पर डाटा संधारण करने की जानकारी दी...