बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर शहर के राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक कॉलेज, कलक्ट्रेट सभागार एवं विकास भवन सभागार में विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित डिजिटल विकल्पों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इसमे जिले के सभी शिक्षक, विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यशाला में एआई जागरूकता से जुड़ी कई उपयोगी जानकारियां साझा की गईं। इसमें एक चाय दुकान मालिक की एआई के माध्यम से बदली हुई जीवन यात्रा कि कहानी के जरिए यह बताया गया कि तकनीक का सही उपयोग कैसे अवसर पैदा कर सकता है। साथ ही एआई से संबंधित धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.