गिरडीह, जून 26 -- डुमरी। पारसनाथ कॉलेज में बुधवार को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम अश्वगंधा राष्ट्रीय अभियान एवं स्वास्थ्य संवर्धन विषय पर कार्यशाला सह प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र गिरिडीह के फार्म मैनेजर डॉ मधुकर कुमार ने अभियान के उद्देश्य एवं अश्वगंधा के स्वास्थ्यप्रद गुण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अश्वगंधा पौधा की खेती के लिए प्रेरित किया। कहा कि अश्वगंधा पौधा की खेती कर व्यक्ति अच्छी कमाई कर सकता है। वहीं प्रभारी बीएओ डुमरी महेश प्रसाद ने आयुर्वेद की महत्ता, औषधीय पौधों व सब्जियों तथा फलों की जानकारी दी। इस दौरान छात्र छात्राओं के बीच अश्वगंधा पौधा का वितरण किया गया। मंच का संचालक प्रो गौतम कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्र...