बस्ती, जनवरी 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के 'सतत शैक्षिक कार्यक्रम' के तहत एक होटल के सभागार में कार्यशाला हुई। वर्तमान में चिकित्सा क्षेत्र की गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल, किडनी प्रत्यारोपण, यूरोलॉली से संबंधित आधुनिकतम शल्य तकनीकि पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। लखनऊ के एक अस्पताल से आए निदेशक गैस्ट्रो सर्जरी डॉ. संदीप कुमार वर्मा, वरिष्ठ परामर्शदाता एवं शल्यक यूरोलॉजी कैंसर एवं गुर्दा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. इमरान अहमद खान ने आधुनिक रोबोटिक सर्जरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कई हार्ड सर्जरी को प्रोजेक्टर के माध्यम प्रदर्शित करते हुए चिकित्सकों का ज्ञानवर्धन किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि रोबोटिक विधि से जो ऑपरेशन होते हैं, उमसें काफी छो...