हल्द्वानी, जून 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता वेतन नहीं मिलने से परेशान एसटीएच के उपनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार छठे दिन शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यबहिष्कार किया। शनिवार होने के चलते मरीज कम संख्या में पहुंचे थे। सुबह कुछ लोगों की पर्ची बनी और बिल भी काटे गए, पर 10 बजे से 12 बजे तक सभी कर्मी कार्यबहिष्कार कर गेट के सामने धरने पर बैठ गए। 12 बजे बाद दोबारा से काम पर लौट गए। कार्यबहिष्कार कर रहे उपनल कर्मचारियों से प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कार्यबहिष्कार नहीं करने की अपील की है। मेडिकल कॉलेज की दीवार में उन्होंने अपील को चस्पा किया है। डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कर्मियों को वेतन दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.