बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- कार्यपालक सहायकों ने निकाला कैंडल मार्च शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मांगों को लेकर जिले में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने शहर में कैंडिल मार्च निकाला। शहर के सदर प्रखंड मुख्यालय से कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार की अगुवाई में कैंडिल मार्च निकाला गया जो कलेक्ट्रेट के समीप आकर समाप्त हो गया। अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई दिनों से कार्यपालक सहायकों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। उनकी मुख्य मांगों में सरकारी कर्मी का दर्जा देने, वेतनमान देने सहित अन्य शामिल हैं। आंदोलन में विनय कुमार, प्रभात कुमार, रामलाल पासवान सहित बड़ी संख्सा में कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.