गढ़वा, मई 29 -- मझिआंव। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार अपने आवास में गुरुवार की सुबह अचानक बेहोश हो गए। उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब 9.30 बजे अपने आवास पर नाश्ता कर रहे थे। उसी क्रम में वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ और डॉ विनोद कुमार सिंह की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।उनके बीमार पड़ने की खबर पाकर नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सीटी मैनेजर, प्रधान सहायक अनुप कुमार, नाजीर अमित पाठक, विकास सिंह, राम कुमार उपाध्याय, अभियंता उमाकांत, संदीप कुमार, विकास पांडेय सहित अन्य अस्पताल पहुंच जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.