समस्तीपुर, मई 4 -- हसनपुर। हसनपुर चीनी मिल के नये कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने पटसा गांव स्थित गन्ना पौधशाला केन्द्र का मुआयना किया। पौधशाला में तीन लाख गन्ने के पौधे तैयार थे। कार्यपालक अध्यक्ष ने तैयार पौधे के प्रभेदो का जायजा लिया। जिसमें सीओजीरो-238, 118, सीओ-98014, सीओएलके-16201,प्रभेदो के पौधे रोपाई करने लायक थे। सिंगल वड विधि से तैयार पौधे देख पदाधिकारी ने प्रसन्नता जताई। खेतों में रोपाई कराने की बात कही। इस संबंध में पौधशाला के किसान संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वे पांच वर्ष से इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। सिंगल वड विधि से उन्नत प्रभेद का गन्ना बीज तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराये जाते हैं। कार्यपालक अध्यक्ष ने बताया कि आये दिन मजदूरों की समस्या बढ़ती जा रही है। गन्ना रोपाई से कटाई तक मजदूरों की जरूरत पड़ती है। इस समस्या क...