मेरठ, फरवरी 5 -- मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान छोटा मवाना में बुधवार को सामाजिक विज्ञान शिक्षण पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय बैच का समापन हुआ। बुधवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन सामाजिक विज्ञान शिक्षण में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के अनुप्रयोग, सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला, उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विषयों के माध्यम से व्यावसायिक कौशलों का विकास तथा सामाजिक विज्ञान में आकलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। अतिथियों ने बताया कि पहले दिन मॉड्यूल परिचय के उपरांत सामाजिक विज्ञान शिक्षण-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं एनसीएफ-एफएस 2023 विषय पर पिंकी शर्मा ने विस्तार से विचार प्रस्तुत किए थे। डॉ. टीना भड़ाना ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सामाजिक विज्ञान पर परिचयात्मक सत्र में विचार रखे थे। दीपा...