चंदौली, फरवरी 11 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंहा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान का महत्व एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की भूमिका विषय पर प्रथम एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। वहीं एनएसएस प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना युवाओं में सामूहिकता, सेवा भावना और सकारात्मक सोच के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए शेरपुर गांव की मलिन बस्ती तथा महाविद्यालय परिसर ...