मेरठ, फरवरी 14 -- रोहटा/सरूरपुर। गांव दमगढ़ी रासना स्थित मदरसा गुडलक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को इजलास-ए-आम कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक माहौल प्रदान किया। मुख्य अतिथि जामिया खैरुल मदारिस खिवाई के मोहतमिम मुफ्ती उसमान शामिल हुए। उन्होंने आज के दौर में बच्चों को दीनी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक और दुनियावी तालीम देना भी समय की मांग बताया। कहा कि शिक्षा समाज में जागरूकता, नैतिकता और विकास की नींव रखती है इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की पढ़ाई और उनके संस्कारों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील भी की। विद्यालय प्रबंधक दिलशाद अली ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आधु...