गोपालगंज, सितम्बर 7 -- गोपालगंज।विधि संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को उचकागांव प्रखंड के साखे खास पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2021, स्थाई लोक अदालत, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, विधिक सहायता आदि विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया। पैनल अधिवक्ता संजय कुमार गुप्ता तथा पीएलवी मुकेश कुमार बैठा की टीम द्वारा नालसा की दिव्यांग बच्चों के लिए विधिक सेवाएं योजना की जानकारी दी। इसके साथ ही स्थायी लोक अदालत के उद्देश्य, जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का सुलह और त्वरित समाधान की जानकारी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...