गिरडीह, मई 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जल संचयन और जल संरक्षण कार्यक्रम के समापन पर बुधवार को पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह, गिरिडीह पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जल शपथ एवं अन्य गतिविधियों के संचालन उपरांत बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने जल शक्ति अभियान को तन्मयता से स्वीकार किया है। नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन कर रही टीजीटी शिक्षिका शिखा कुमारी ने काव्य के माध्यम से बच्चों को प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंत में विधालय के सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, नोडल श...