औरंगाबाद, नवम्बर 27 -- दाउदनगर प्रजापति समाज ने ओबरा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक प्रकाश चंद्रा का स्वागत करते हुए उन्हें समुदाय के सहयोग और आशीर्वाद का भरोसा दिलाया। प्रजापति भवन निर्माण स्थल पर आयोजित इस अभिनंदन सह सम्मान समारोह की अगुवाई बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, प्रखंड इकाई दाउदनगर के अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने की, जिसमें सचिव गुप्तेश्वर प्रजापति, कोषाध्यक्ष लौकेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार प्रजापति, अनुमंडलीय अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, संयोजक अजय प्रजापति, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर प्रजापति मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर एवं दीप जला कर किया। विधायक ने कहा कि यह समाज प्राचीन सभ्यता से जुड़ा एक ऐसा समुदाय है जिसने चाक, पहिया और प्रारंभिक घरेलू उपयोग की सामग्री का निर्माण कर मानव जीवन को दिशा दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.