मैनपुरी, मार्च 21 -- जागीर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कछपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शारदा संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संगोष्ठी में ग्राम प्रधान आशीष पाल, अध्यापकों एवं अभिभावकों ने इस बात पर चर्चा की कि किस तरह से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को विद्यालय में बढ़ाया जाए । कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी उदय कटियार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ये न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। ग्राम प्रधान आशीष पाल कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश आवश्यक है। जिससे देश के उज्ज्वल भवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.