प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र माघ मेला की अवधि में 'चलो मन गंगा यमुना तीर' जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करने जा रहा है। इन कार्यक्रमों का आयोजन किस-किस तारीख को होगा और इनमें किन कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा, इसका निर्णय लेने के लिए क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी सुभाष यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संस्कृति विभाग उप्र की संयुक्त सचिव उमा द्विवेदी ने इस संबंध में सात जनवरी की देर रात निर्देश जारी किया है। नोडल अधिकारी को केंद्र व संस्कृति विभाग के बीच समन्वय बनाने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.