लखनऊ, जून 18 -- नगर निगम लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के जो छह सदस्य पिछले महीने रिटायर हुए थे अब उनकी जगह नए का चुनाव सदन की बैठक में 26 जून को होगा। इसको लेकर नगर निगम सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 31 मई को नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य गिरीश गुप्ता, अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रंजीत सिंह व सपा के सुरेंद्र बाल्मीकि रिटायर हुए थे। चुनाव में निर्वाचित पार्षद, महापौर, शहर के विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद और राज्यसभा सदस्य वोट डालेंगे हैं। छह सदस्यों के रिटायर होने के बाद कार्यकारिणी में जो छह सदस्य बचे हैं, उनमें भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्नू, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी, गौरी सावंरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.