गोरखपुर, अगस्त 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम की कार्यकारिणी की 10वीं बैठक मंगलवार को अपराह्न 03 बजे से आयोजित होगी, जिसमें उप सभापति का चुनाव होना है। इस बार उप सभापति पद के लिए पुराना गोरखपुर वार्ड संख्या 78 से भाजपा पार्षद पवन त्रिपाठी का चुना जाना तय माना जा रहा है। पवन त्रिपाठी को भाजपा पार्षदों एवं पार्टी का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। ऐसे में उनके निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। हालांकि भाजपा ने अधिकृत रूप से अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 20 जुलाई को सम्पन्न हुई नगर निगम की 14वीं सदन बैठक में कार्यकारिणी की रिक्त हो रही छह सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे। नामांकन की संख्या रिक्त सीटों के बराबर होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनमें भाजपा की ओर से पूनम सिंह, अशोक मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.