प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी अपने-अपने प्रत्याशी तय करेगी। प्रत्याशी को लेकर दोनों दल सोमवार को बैठक करेंगे। भाजपा में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद के दावेदारों में राजू शुक्ला और सुनीता चोपड़ा के नाम सामने आए हैं। दोनों में से किसी एक के नाम पर सहमति नहीं बनीं तो तीसरे प्रत्याशी पर भी विचार किया जा सकता है। अबकि सपा में अब्दुल समद को प्रत्याशी बनाने की चर्चा है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को होगा। उपाध्यक्ष चुनाव के बाद पुनरीक्षित बजट पर कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...