मेरठ, फरवरी 13 -- मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव की मांग को लेकर मेयर हरिकांत अहलूवालिया के खिलाफ गोलबंदी करना भाजपा पार्षद संजय सैनी को भारी पड़ गया है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने इस मामले में पार्षद संजय सैनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर पार्टी से निष्कासित करने की चेतावनी दी है। एक सप्ताह में नोटिस का जवाब मांगा गया है। उधर, भाजपा के अन्य छह पार्षदों से लिखवाया गया कि विमला वाल्मीकि ही उपाध्यक्ष बनीं रहेंगी। इस तरह नगर निगम को लेकर भाजपा में उठापटक तेज हो गई है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के साथ हैं। पार्टी नेतृत्व का जो आदेश होगा तो उसका अनुपालन करेंगे। गत सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में भाजपा पार्षद संजय सैनी के लेटर पैड पर 10 सदस्यों ने कार्यकारिणी उपाध...