सिद्धार्थ, अप्रैल 24 -- इटवा/बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। बिस्कोहर नगर पंचायत कार्यालय पर गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण वितरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरमैन अजय गुप्त ने कार्यकर्त्रियों में हाइट मशीन, वेट मशीन, बेबी स्केल, इन्फेंटो मीटर और स्टैडियो मशीन वितरित की। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से महिलाओं, बच्चों के सेहत की निगरानी में आसानी होगी। साथ ही यह उपकरण कुपोषण से लड़ने में भी मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत का निर्माण जमीनी स्तर से शुरू होता है। इन उपकरणों से बच्चों के वजन और लंबाई की नियमित जांच की जा सकेगी। साथ ही गर्भवती और धात्री माताओं की निगरानी भी की जा सकेगी। इससे स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान होगी। कार्यक्रम में नीलम श्रीवास्तव, ज्ञान कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.