मैनपुरी, जनवरी 14 -- दिहुली स्थित चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के समर्पित बूथ प्रहरी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक तेज प्रताप यादव व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्मान समारोह लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। कहा कि कार्यकर्ताओं की ईमानदारी व मेहनत से पार्टी आगे बढ़ रही है। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और संगठन सशक्त होता है। समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 चुनाव में प्रदेश में मजबूत विकल्प बनेगी। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.